फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   .jamming due to encroachment

Deoria News: नो इंट्री में बेधड़क घुस रहे बड़े वाहन...अतिक्रमण से लग रहा जाम

Tue, 16 Jan 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 16 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
.jamming due to encroachment
सीसी रोड : हनुमान मंदिर के पास 40 फीट की सड़क एवं 10-10 फीट का फुटपाथ होने के बावजूद जूझते हैं राहगीर
विज्ञापन

शहर के सबसे चौड़े मार्ग पर फुटपाथ और सड़क पर ठेला-खोमचे वालों का कब्जा



देवरिया। सीसी रोड की पहचान शहर के सबसे चौड़े मार्ग के रूप में होती है। 40 फीट चौड़ी सड़क और 10-10 फीट के फुटपाथ के बावजूद राहगीर रोजाना यहां जाम की समस्या से जूझते हैं। कारण, दिन में नो इंट्री के बावजूद बड़े वाहनों का जमावड़ा और फुटपाथ व सड़क तक दुकानदारों की ओर से किया गया अतिक्रमण।
सीसी रोड पर सबसे बुरी दशा हनुमान मंदिर के पास है, जहां ठेले, सिलबट्टा, फल, चाट, समोसे व फास्ट फूड वालों का कब्जा किनारे स्थित नाले के अलावा फुटपाथ पर तो है ही, इनके अतिक्रमण से सड़क पर चलने की जगह आधी बचती है। रही सही कसर बेहरतीब खड़े किए गए वाहन पूरी कर देते हैं। इससे इस मार्ग से गुजरने वालों को हर रोज जाम में फंसना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, आटे, चावल सहित अन्य खाद्यान्नों की दुकानें व राइस मिलरों के प्रतिष्ठान इसी रोड पर होने के चलते दिन में नो इंट्री के बावजूद 50 से अधिक ट्रक हर रोज इसी मार्ग से गुजरते हैं। जहां-तहां खड़े ये बड़े वाहन भी जाम की प्रमुख वजह बनते हैं। हालय यह है कि जाम के फंसने के डर से शहरवासी रास्ता बदलकर जाने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर फैला बालू...राहगीर कैसे गुजरें
सेामवार को दोपहर 2.:15 बजे सीसी रोड पर गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे से लेकर कान्वेंट स्कूल तक करीब दो किमी की सड़क पर सबसे खराब स्थिति हनुमान मंदिर रोड पर दिखी। यहां भवन स्वामियों के अलावा ठेले वालों ने सड़क पर ही दुकान सजा रखी थी। कान्वेंट स्कूल के नजदीक एक बालू के दुकानदार ने दो फीट सड़क तक बालू फैला रखा था। इसी रोड पर स्थित परशुराम चौक पर भी दुकानदारों ने फुटपाथ पर ही अपनी दुकानें सजा रखी थीं।
लोग बोले

सीसी रोड शहर के अन्य सड़कों की अपेक्षा काफी चौड़ी है। हनुमान मंदिर के पास कई दुकानें नाले पर व सड़क पर संचालित हो रही हैं। दिन में ही ट्रकों की आवाजाही होती है। यह भी समस्या बढ़ा रही है। -रोहित त्रिपाठी, सीसी रोड
------
नो इंट्री के बाद भी दिन में ट्रक आते-जाते हैं। जबकि इस मार्ग पर कई स्कूल व महिला पीजी कॉलेज है। छात्र-छात्राओं की आवाजाही पूरे दिन होती है। दिन में इस मार्ग पर ट्रकों के आने पर रोक लगनी चाहिए। -कृष्ण मुरारी सिंह, सीसी रोड

-------
हनुमान मंदिर रोड पर अतिक्रमण से हर रोज जाम से जूझना यहां के लोगों की मजबूरी हो गई है। यातायात पुलिस की ओर ड्यूटी पर लगाए गए होमगार्ड भी कुछ नहीं करते। दिन भर जाम की स्थिति रहती है -अमित सिंह, सीसी रोड
------
यह मार्ग अब शहर के काफी महत्वपूर्ण हो गया है। उमा नगर सहित कतरारी जाने वालों के लिए यह लाइफलाइन की तरह है। अतिक्रमण अभियान चलाए बिना इधर जाम की समस्या समाप्त नहीं होने वाली। -राजाराम पासवान, परशुराम चौक

--------
अतिक्रमण पर की जाएगी सख्ती
सीसी रोड में अतिक्रमण न हो, इसके लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। पहले मुनादी कराकर दुकानदारों से अतिक्रमण हटा लेने को कहा जाएगा। फिर भी वे नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जाएगा। - रोहित सिंह, ईओ नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed