फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jam

शव देखकर गुस्साए लोगों ने मार्ग कर दिया जाम

Sun, 08 Aug 2021 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
jam
शव देखकर गुस्साए लोगों ने मार्ग कर दिया जाम
विज्ञापन

कपरवार-रुद्रपुर मार्ग पर तीन घंटे तक बाधित रहा आवागमन
ट्रेलर का पहिया फटने से इसकी चपेट में आकर चली गई थी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
कपरवार। खलासी सनी देवल पुत्र धर्मेंद्र का शव रविवार सुबह गांव पहुंचा। शव को देखकर गुस्साए लोगों ने कपरवार-रुद्रपुर मार्ग जाम लगा दिया। इससे करीब तीन घंटे तक मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस के आश्वासन पर जाम समाप्त हुुआ।

मध्यप्रदेश के रीवा के निकट चाट घाट बार्डर पर ट्रेलर का पहिया फटने से सनी इसकी चपेट में आ गए थे और उनकी मौत हो गई थी। रविवार की सुबह कपरवार पश्चिम टोला निवासी सनी का शव गांव पहुंचा। जिसे देख घर में कोहराम मच गया। दरवाजे पर जुटी भीड़ ने गुस्से में कपरवार-रुद्रपुर मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खाली कराना चाहा। लेकिन लोग जाम खाली करने से नहीं मान रहे थे। काफी जद्दोजहद के बीच करीब तीन घंटे बाद किसी तरह सड़क से जाम समाप्त हो सका। बताया जा रहा है कि धर्मेँद्र के छह संतानों में सनी देवल सबसे बड़ा पुत्र था। वह गांव के ही एक चालक के साथ ट्रेलर पर खलासी का काम करता था। शनिवार को रीवा के निकट खड़े ट्रेलर के पहियों से गिट्टी निकालते समय ट्रेलर का टायर फट गया। उसकी जद में आने से सनी की मौत हो गई। इंस्पेक्टर टीजे सिंह ने बताया कि किन्हीं कारणों से लोगों ने सड़क जाम किया था। लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed