फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   jalbhishekha in shiwalay

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्घालु

Mon, 03 Aug 2020 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
jalbhishekha in shiwalay
सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्घालु
विज्ञापन

...फोटो समाचार
देवरिया। सावन के अंतिम सोमवार को शहर समेत ग्रामीण अंचल के शिवालयों पर शिव भक्तों की भीड़ जलाभिषेक को उमड़े रहे। श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच शिव मंदिर गुंजायमान रहे। महिला-पुरुष साधकों ने दूध व गंगाजल से जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की पूरे भक्ति भाव से स्तुति की। जगह-जगह महारुद्राभिषेक का कार्यक्रम भी हुए। कोविड-19 की वजह से इस बार कई शिवभक्तों ने घर पर ही रुद्राभिषेक कराने में भलाई समझी।

सावन माह के आखिरी सोमवार को शिवालयों में दिन भर जलाभिषेक का कार्यक्रम चला। शहर के सोमनाथ मंदिर, सिद्घेश्वरनाथ मंदिर हाइडिल कॉलोनी, न्यू कालोनी के सिद्घेश्वरनाथ शिव मंदिर, कचहरी चौराहे के ओंकारेश्वर पंचदेव शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भोर से ही पूजन अर्चन के लिए महिला-पुरुष व युवतियां जल लेकर पहुंचे। कई जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग के बीच रुद्र महायज्ञ का आयोजन हुआ। कुछ शिवालयों में पुलिस की मौजूदगी में दर्शन पूजन करने दिया गया। भीड़ बढ़ने पर क्रम से एवं निर्धारित दूरी बनाकर मंदिरों में प्रवेश की अनुमति दी गई। शिवालयों के बाहर प्रसाद सामग्री की दुकानें क्रम से सजी थीं। हालांकि पूर्व के वर्षों की भांति यहां दिखने वाला मेला गायब रहा। सोमनाथ मंदिर के पुजारी भोला गिरी व कैलाश पांडेय ने बताया कि भोर के वक्त श्रद्घालुओं की संख्या ज्यादा रही। कचहरी स्थित शिवालय पर शाम को भजन कीर्तन आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed