फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jal Nigam dug up the road and left it difficult to travel.

Deoria News: जल निगम ने खोदकर छोड़ी सड़क, आवागमन में मुश्किल

Tue, 19 Nov 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 19 Nov 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam dug up the road and left it difficult to travel.
सलेमपुर। जल निगम ने नगर में पेयजल की नई पाइप डालने के लिए सड़कों को खुदाई कर छोड़ दिया है। उनकी मरम्मत नहीं की। इस कारण सड़कों पर गड्ढों और जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई जगह डाले गए पाइप लाइन में लीकेज भी हो गए हैं।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के बंजरिया, कोड़रा ठाकुर, पड़री बाजार, पुरैनी, देवरिया उर्फ शामपुर, कस्बा सलेमपुर, निजामाबाद, बढ़पुरवा, सेमरा घुसरी, बरसीपार, प्यासी समेत अन्य गांवों में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए ओवरहेड टैंकों के निर्माण सहित नई पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई गांवों में सड़कों को खोदकर पाइप लाइन डाली जा चुकी हैं, लेकिन सड़कों को मरम्मत कर समतल नहीं किया गया है। जिससे अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। हालत यह है कि बंजरिया और कोड़रा ठाकुर गांव की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जिससे राहगीरों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार जिम्मेदारों से शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजरिया गांव के प्रधान प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र देकर कहा है कि मंदिर से गांव को जाने वाली सड़क दो माह से खोदाई के कारण चलने लायक नहीं है। इसके चलते गांव के लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है। निजामाबाद के प्रधान शोभा यादव बताया कि नवलपुर चौराहा को जाने वाली सड़क पर पाइप लाइन का काम अधूरा होने के साथ लीकेज से दलदल हो गया है।

सड़क किनारे रहने वाले लोगों को पानी भरा होने से घर के बाहर निकलना कठिन है। जल निगम के जेई अफताब मलिक ने बताया कि पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कें ठीक कराई जा रही हैं, जो सड़कें रह गई हैं, उनकी मरम्मत जल्द कराई जाएगी। लीकेज की समस्या कई स्थानों पर आई है और उसको भी ठीक कराया जा रहा है। सड़कों के लिए पत्थर और टाइल्स भी मंगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed