फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Jaitpura youth dies in Saudi Arabia

Deoria News: जैतपुरा के युवक की सऊदी अरब में मौत

Sat, 16 Dec 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Jaitpura youth dies in Saudi Arabia
तीन साल पहले गया था, ईद में घर आने पर चल रही थी शादी करने की तैयारी
विज्ञापन


खुखुंदू। जैतपुरा के एक 24 वर्षीय युवक की सऊदी अरब में मौत हो गई है। शुक्रवार को सूचना मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक को सऊदी गए तीन साल हो गया था। इस बार ईद में घर आने पर शादी करने की तैयारी चल रही थी। अब एक पखवाड़े बाद उसका शव गांव आने की बात कही जा रही है।
जैतपुरा निवासी शहबाज सिद्दीकी (24) तीन सालों से सऊदी अरब के रियाद में रहकर एक कंपनी में इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे। बुधवार की सुबह कंपनी में काम करते समय अचानक तबियत बिगड़ी और सीने में तेज दर्द हुआ तो उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता फैयाज की भी एक दशक पूर्व सऊदी में ही मौत हुई थी। इसके बाद परिवार का सारा बोझ शहबाज और उसके बड़े भाई सोहराब पर आ गया था।
विज्ञापन

बड़ा भाई सोहराब भी सऊदी में ही रहता है। पिता की मौत के बाद दोनों भाई मिलकर घर की गृहस्थी चला रहे थे। अचानक हुई शहबाज की मौत से फिर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शहबाज के ईद में घर आने पर उसके शादी की तैयारी चल रही थी। घटना की खबर मिलने के बाद से चाचा नन्हे और वाजिद बदहवास हैं। शहबाज के मिलनसार व्यवहार को याद कर परिवार और उसके सहपाठी रो रहे थे, जबकि गांव में मातम का माहौल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed