फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   It is everyone's responsibility to protect the divine resources

Deoria News: ईश्वरीय संसाधनों को संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारी

Mon, 05 Jun 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 05 Jun 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
It is everyone's responsibility to protect the divine resources
बरहज बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम में पर्यावरण दिवस पर संकल्प लेती स्वयंसेविकाएं संवाद
बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, लिया संकल्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। बीआरडीबीडी पीजी काॅलेज आश्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर की ओर से संगोष्ठी आयोजित किया गया। इसमें विद्वानों ने अपने-अपने विचार रखे। सभी ने पर्यारवरण संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि और भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. ओपी शुक्ल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में छात्र कुंदन की तरह तप कर बाहर निकलते हैं। सभी को ईश्वरीय संसाधनों को संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण एक बड़ी चुनौती के रूप में है। पृथ्वी पर बेहतर जीवन जीने के लिए हमें जंगलों और वनों के साथ जल का भी संरक्षण करना होगा। गोष्ठी को प्राचार्य प्रोफसर शंभू नाथ तिवारी, डॉ. अजय कुमार मिश्र, कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, वेदप्रकाश सिंह, बृजेश यादव आदि ने संबोधित किया। मौके पर अजय बहादुर, रवींद्र मिश्र, मनीष श्रीवास्तव, मोहित मणि, सलोनी यादव, अंशिका पांडेय, आंचल दूबे, श्रेया जायसवाल, नाजिया खातून, अब्दुल कयूम, अंजली यादव, अजीत यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed