फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   It becomes cold in the morning and evening, carelessness can prove costly.

Deoria News: सुबह और शाम पड़ने लगी ठंड, लापरवाही पड़ सकती है भारी

Sat, 21 Oct 2023 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 21 Oct 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
It becomes cold in the morning and evening, carelessness can prove costly.
देवरिया। मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन में धूप और सुबह-शाम अब मौसम ठंडा हो जा रहा है। इसमें थोड़ी सी लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। लोग सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित हो जा रहे हैं और बीमार होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बदल रहे इस मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही से तबीयत खराब हो सकती है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मौसम बदल रहा है। इसमें सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। लापरवाही के कारण लोग वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ जा रहे हैं और बुखार, सर्दी, जुकाम से पीड़ित हो जा रहे हैं। इस मौसम में सांस, बीपी, शुगर के मरीजों को सतर्कता बरतनी चाहिए। दिल के जिन मरीजों की नियमित दवा चलती है उन्हें भी सजग रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही से दिक्कत हो सकती है। ठंड से बचाव का कपड़े पहन कर सुबह टहलने के साथ ही व्यायाम व योग करना चाहिए। शनिवार को मेडिसिन विभाग में करीब साढ़े तीन सौ मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें करीब 180 मरीज बुखार, सर्दी जुकाम, सिर, बदन दर्द तो सांस से पीड़ित रहे।
विज्ञापन

---------
ये बरतें सावधानी
- पूरी बांह के कपड़े पहनें
- पौष्टिक और सुपाच्य भोजन करें
- फ्रीज का पानी और ठंडी चीजों का सेवन न करें
- ठंड से बचाव के कपड़े पहन कर सुबह की सैर पर निकलें
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed