फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   issue notice regarding not desolving comlaints

शिकायतों का निपटारा नहीं होने पर नोटिस

Sat, 21 May 2022 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
issue notice regarding not desolving comlaints
शिकायतों का निपटारा नहीं होने पर नोटिस
विज्ञापन

रुद्रपुर। प्रकरण लंबित रहने से संपूर्ण समाधान दिवस की प्रासंगिकता पर सवाल उठ रहे हैं। शनिवार को लंबित प्रकरणों की अधिकता के लिए सीडीओ रविंद्र कुमार ने नाराजगी जताई। निस्तारण नहीं करने वाले अधिकारियों को चेतावनी नोटिस देने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस के लंबित मामलों के कम नहीं होने पर कोतवाल को फटकार लगाई।
सीडीओ ने संपूर्ण समाधान दिवस में देरी से आने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सबसे उपयुक्त मंच है। शासन की मंशा के अनुसार यहां आने वाली शिकायतों का समय से ठोस निस्तारण होना है। इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच और कार्रवाई करने का निर्देश दिए। शनिवार को सीडीओ की मौजूदगी वाले संपूर्ण समाधान दिवस पर 29 लोगों ने शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें राजस्व विभाग के 16, पुलिस विभाग के आठ, विकास विभाग के तीन और बिजली विभाग का एक मामला रहा। इनमें राजस्व विभाग से जुड़ी चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान एएसपी राजेश सोनकर, एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, बीडीओ विवेकानंद मिश्र, तहसीलदार अभर राज, एनटीआर हिमांशु सिंह, बीईओ जया राय, कोतवाल विजय सिंह, बीबी सिंह, धीरेंद्र सागर, राजन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरहज में आए 44 मामलों में पांच का निस्तारण
बरहज। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें आए 44 मामलों में पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं जरार मानिक निवासी रामप्यारे सिंह ने पोखरी की जमीन पर अवैध कब्जा खाली कराने के लिए फरियाद किया। उनका कहना था कि साहब! सात बार से दिवस में चक्कर लगा रहा हूं, लेकिन समाधान नहीं निकल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई शुरु हुई। इसी बीच एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज भी पहुंच गए। लक्ष्मीपुर के दुर्गेश सिंह बैनामा से अधिक भूमि कब्जा करने, चकियां शुक्ल के संपूर्णा शुक्ल आदि ने रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण, भिटहां निवासी सुकई ने निर्माण कार्य रोकने, पैना के तिलक प्रसाद न जमीन कब्जा करने, अजयपुरा के रामदुलारे ने पोखरी के चारों ओर बांध बनवाने, करायल शुक्ल के सारथी और नारायन शुक्ल ने परिवार रजिस्टर में नाम न दर्ज होने की शिकायत की। दिवस में राजस्व के 26, पुलिस 11, विकास दो, अन्य पांच सहित कुल 44 मामले आए। इस दौरान सीओ देवआनंद, तहसीलदार, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, ईओ चंद्रकृष्ण पांडेय, थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र, हरीलाल राव, संकल्प सिंह राठौर, एई अशोक द्विवेदी, एडीओ पंचायत हरेंद्र सिंह, रामवचन, अमरजीत, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में आए 79 मामले, सात का निस्तारण
भाटपाररानी। तहसील सभागार में शनिवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 79 शिकायती पत्र आए। इसमें राजस्व विभाग के सात मामलों का एडीएम ने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष मामलों को अगले संपूर्ण समाधान दिवस तक हर हाल में संबंधित सभी विभागों अधिकारियों को निस्तारित करने का निर्देश दिया। आए शिकायती पत्रों में राजस्व विभाग के 46, पुलिस विभाग के 21, विकास विभाग के पांच, चकबंदी के छह तथा नगर पंचायत के एक मामले शामिल रहे ।इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार वर्मा, तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा, नायब तहसीलदार करण सिंह, सीओ पंचम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed