{"_id":"676db442b1856ca90b0b30d8","slug":"issue-notice-for-throwing-garbage-in-drains-deoria-news-c-208-1-deo1004-143162-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नालों में कूड़ा फेंकने पर जारी करें नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नालों में कूड़ा फेंकने पर जारी करें नोटिस
Fri, 27 Dec 2024 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। नगरीय निकाय निदेशालय के अपर निदेशक डॉ. असलम अंसारी दो दिवसीय दौरे पर देवरिया पहुंचे। उन्होंने बुधवार की देर शाम नगर पालिका द्वारा संचालित रैन बसेरा व नाइट स्वीपिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के मालवीय रोड स्थित रैन बसेरा एवं नाइट स्वीपिंग का निरीक्षण किया।
अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह आजाद नगर वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का निरीक्षण किया। वार्ड में आम जनमानस से डोर-टू-डोर कलेक्शन के विषय में जानकारी ली। उन्होंने विनय सिंह तथा चन्द्रशेखर यादव से इस संबंध में पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान नालों में पड़ने वाले कूड़े एवं मलबा के लिए नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया। आजाद नगर वार्ड में निरीक्षण के दौरान लिटिल पर्ल स्कूल द्वारा सड़क पर पानी फैलाने पर नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया गया। तत्पश्चात् अपर निदेशक डॉ. असलम ने राघव नगर पश्चिमी में दीवानी कचहरी गेट पर स्थित सार्वजनिक शौचालय का भी निरीक्षण किया।
ꛘ