फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   IRS spraying team inspected

Deoria News: आईआरएस छिड़काव का टीम ने किया निरीक्षण

Thu, 14 Nov 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 14 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
IRS spraying team inspected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिले के कालाजार प्रभावित गांवों में कालाजार उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे आईआरएस छिड़काव कार्य का बुधवार को नेशनल टीम ने निरीक्षण किया। डब्लूएचओ के नेशनल प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शाहवार काजनी व स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. तनुज शर्मा ने रामपुर कारखाना ब्लाक के गुद्दीजोर गांव में आईआरएस छिड़काव का हाल जाना। उन्होंने आईआरएस छिड़काव दल के सदस्यों से जानकारी ली। टीम ने पीएचसी पथरदेवा पहुंचकर पिछले पांच वर्षों में कालाजार उन्मूलन के लिए हुए कार्यों के अभिलेखों को देखा। सीएमओ डॉ. राजेश झा से मुलाकात कर कालाजार उन्मूलन में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली।
नेशनल और स्टेट से आई टीम ने रामपुर कारखाना ब्लॉक के गुद्दीजोर में आईआरएस छिड़काव कर रही टीम व ग्रामीणों से मुलाकात की। 2024 में गांव में कालाजार से पीड़ित हुई मरीज देवांती देवी से मुलाकात कर उनका हाल जानी। घर-घर जाकर ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

टीम के साथ डीएमओ सीपी मिश्रा, डब्लूएचओ के जोनल कोआर्डीनेटर नित्यानंद ठाकुर, सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, एमआई नवीन पांडेय, सीफार संस्था के प्रतिनिधि सहित बीएसडब्लू दिलीप, राकेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed