{"_id":"6ac943b7e5b0e5cab801e29e","slug":"iphone-snatched-from-youth-fir-against-two-deoria-news-c-208-1-deo1049-193912-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: युवक से आईफोन छीना, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: युवक से आईफोन छीना, दो पर प्राथमिकी
Sat, 10 Oct 2026 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। शहर के मालवीय रोड पर दुकान के सामने खड़े युवक के हाथ से बाइक सवार दो युवक आईफोन छीनकर भाग गए। घटना 30 सितंबर की रात करीब 8:25 बजे की है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आठ अक्तूबर को दो अज्ञात युवकों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मालवीय रोड निवासी अमन शरीफ के अनुसार, वह मालवीय रोड पर एक दुकान के सामने खड़े थे। तभी काले रंग की बाइक सवार दो युवक उनका आईफोन छीनकर सुभाष चौक की ओर भाग निकले। पुलिस ने जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक सुशांत प्रताप सिंह को सौंपी है। सदर कोतवाल शशिभूषण राय ने बताया प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद