{"_id":"617848a06808aa53444bb288","slug":"ioc-deoria-news-gkp414346629","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओसी ने दिए नौ आईसीयू बेड, पांच ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईओसी ने दिए नौ आईसीयू बेड, पांच ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतालपुर डिपो के उप महा प्रबंधक ने जिलाधिकारी को सौंपे उपकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसी) की ओर से कोरोना संक्रमण की रोकथाम व बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए मंगलवार को नौ आईसीयू बेड और पांच ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर डीएम आशुतोष निरंजन को सौंपा गया। कॉर्पोरेट सोशल रेस्पोंसिबिलिटी(सीएसआर) योजना के तहत ये उपकरण आईओसी बैतालपुर डिपो के उप महा प्रबंधक डीके सिंह ने प्रदान किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आईओसी की ओर से दिए उपकरणों से कोरोना की रोकथाम में मदद मिलेगी। साथ ही चिकित्सा सुविधा भी बेहतर होगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एएम वर्मा ने कहा कि उपलब्ध कराए गए उपकरण काफी उपयोगी हैं। वहीं उप महाप्रबंधक डीके सिंह ने कहा कि कंपनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का बखूबी निर्वहन करती है। इससे पूर्व डीएम के साथ ही डॉ. संजय चंद्र, डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. आर के श्रीवास्तव, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का स्वागत साल ओढ़ाकर कंपनी के अधिकारियों ने किया। संचालन कंपनी के प्रियव्रत राय ने किया। इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी अनुराग कुमार, गौतम शंकर, वंदन कुमार, डीसीपीएम राजेश कुमार, रवि सिंह के साथ ही स्वास्थ्य कर्मी भी मौजूद रहे।