फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Investigation proved fraud, yet department is shying away from taking action

Deoria News: जांच में साबित हुआ फर्जीवाड़ा फिर भी कार्रवाई से कतरा रहा विभाग

Fri, 27 Oct 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Oct 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Investigation proved fraud, yet department is shying away from taking action
देवरिया। रामपुर कारखाना विकासखंड के एक गांव में मनरेगा से कराए गए कार्य में शिकायत पर हुई जांच सही पाई गई। बावजूद इसके विभाग कार्रवाई करने से कतरा रहा है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जांच में फर्जीवाड़ा साबित होने के बाद भी रामपुर कारखाना में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसकी बानगी विकासखंड के प्रानपुर गांव में मनरेगा से कराए गए चार कार्यों की जांच से मिली है। करणपुर उर्फ पचपेड़ा गांव निवासी कला केंद्र राव ने जिलाधिकारी से मनरेगा के तहत गांव में कराए गए चार कार्यों में सरकारी धन के गबन का आरोप लगाते हुए शिकायत की। जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम बनाकर जांच करने का आदेश दिया। टीम की जांच में चारों कार्यों में मिलाकर डेढ़ लाख रुपये के सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सही पाया गया। टीम ने जांच रिपोर्ट सौंप दी। टीम ने मामले में ग्राम प्रधान, सचिव और मनरेगा टीए को दोषी पाया है। जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा साबित होने के बावजूद विभाग ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शिकायतकर्ता ने दोषियों पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed