फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Investigation into the ownership rights of the Ram-Janaki temple begins.

Deoria News: रामजानकी मंदिर के मालिकाना हक की जांच शुरू

Wed, 30 Sep 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the ownership rights of the Ram-Janaki temple begins.
दोनों पक्षों से मांगे स्वामित्व संबंधी अभिलेख, स्थानीय लोगों से भी ली जानकारी
विज्ञापन


रामपुर कारखाना। ठाकुर मंदिर वार्ड स्थित रामजानकी मंदिर के मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद की जांच के लिए मंगलवार शाम राजस्व टीम पहुंची। नायब तहसीलदार गंगाराम यादव के नेतृत्व में अधिकारियों ने दोनों पक्षों को बुलाकर दस्तावेज मांगे और मौके पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए।

मंदिर के पूर्व महंत श्रीराम दास ने स्वामित्व को लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की थी। इसके बाद लोक शिकायत अनुभाग-2 ने 26 सितंबर को देवरिया के डीएम और एसपी से तीन दिन में आख्या मांगी थी। पत्र में नियमानुसार कार्रवाई करने के साथ लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


जांच के दौरान राजस्व अधिकारियों ने दोनों पक्षों की बात सुनी और मंदिर से जुड़े अभिलेख मांगे। स्थानीय लोगों से भी प्रकरण के संबंध में जानकारी जुटाई गई। मौके पर लेखपाल अजीत पांडेय, बैजनाथ चौधरी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नायब तहसीलदार गंगाराम यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर शिकायत की जांच की गई है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। दस्तावेज और बयानों के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed