{"_id":"6813bec1e13932f29a08d3a8","slug":"investigation-committee-formed-in-case-of-employee-beating-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-152732-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कर्मी की पिटाई के मामले में जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कर्मी की पिटाई के मामले में जांच कमेटी गठित
Fri, 02 May 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 02 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के पैथाेलाॅजी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तैनात एक कर्मचारी की पिटाई की घटना को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन गंभीर है। कर्मी की शिकायत पर प्राचार्य ने पांच सदस्यीय कमेटी बृहस्पतिवार को गठित कर दी है। उसे जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच के बाद कमेटी रिपोर्ट सौंपेगी।
मेडिकल कॉलेज के पैथाेलाॅजी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तैनात कर्मी को मंगलवार को तीमारदार ने सादा पर्ची दिया, जिस पर न डॉक्टर का सुझाव था और न ही कोई जांच लिखी थी। कर्मी ने डॉक्टर से जांच लिखाने के लिए कहा, इस पर उलझ गए, अपशब्द कहते हुए व धमकी देकर चले गए। कुछ देर बाद तीमारदार के साथ करीब चार-पांच की संख्या में लोग पहुंचे और कर्मचारी को बेल्ट, डंडा से मारपीट कर घायल कर दिया। मामले की गंभीरता को लेते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर जांच रिपोर्ट जल्द देने का निर्देश दिया है। कमेटी में बायोकमेस्ट्री की अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह के अलावा डॉ. अजीत पाल, डॉ. पवन त्रिवेदी, डॉ. बबीता कपूर, डॉ. प्रदीप गुप्ता शामिल हैं। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने मामले में पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपेगी।