फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   IN deoria investers meet,Industry worth Rs 930 crore will come on the ground

Deoria News: धरातल पर उतरेगा 930 करोड़ का उद्योग, बदलेगी जिले की तस्वीर

Tue, 20 Feb 2024 12:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 Feb 2024 12:16 PM IST
सार

देवरिया जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जिले में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को लेकर बैठक की गई। विभिन्न जगहों से आए उद्यमियों ने अनुकूल माहौल मिलने की बात कहते हुए 930 करोड़ के निवेश पर सहमति दी।

विज्ञापन
IN deoria investers meet,Industry worth Rs 930 crore will come on the ground
जिला पंचायत सभागार में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में मंचासीन अधिकारी व जनप्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवरिया जिला पंचायत सभागार में सोमवार को जिले में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना का खाका तैयार किया गया। विभिन्न जगहों से आए उद्यमियों ने अनुकूल माहौल मिलने की बात कहते हुए 930 करोड़ के निवेश पर सहमति दी।
विज्ञापन


नई कार्य योजना से जनपद में नई औद्योगिक इकाइयों के बनने से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से करीब पांच हजार लोगों को यहीं पर रोजगार मिलने की उम्मीद है। इन उद्योगों को धरातल पर उतरने के बाद जिले की तस्वीर बदलने की संभावना है।
विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 4.0 का शुभारंभ पीएम ने किया। इसका सजीव प्रसारण जिला पंचायत सभागार में किया गया। जुुटे उद्यमियों, स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं महिलाओं व अधिकारियों ने इसे ध्यान से सुना और इस पर कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। सुरक्षा, समृद्धि और सुशासन उत्तर प्रदेश की नई पहचान है। एफडीआई पॉलिसी से विदेशी निवेशक आकर्षित हुए हैं। बड़ी मात्रा में निवेश कर रहे हैं। प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का जाल बिछा है।

सदर विधायक ने कहा कि इस समय यूपी में देश में सर्वाधिक चार इंटरनेशनल एयरपोर्ट क्रियाशील है। एक निर्माणाधीन है। 1100 किलोमीटर लंबे हल्दिया-वाराणसी जलमार्ग से प्रदेश की पहुंच समुद्र मार्ग तक हो गई है।

डीएम अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की इंवेस्टर फ्रेंडली नीतियों के चलते निवेश का अच्छा प्लेटफाॅर्म मौजूद है। प्रदेश की आबादी उद्योगों को बड़ा बाजार उपलब्ध कराती है। विद्युत व्यवस्था में व्यापक सुधार हुए हैं। जनपद में निवेश का बेहतर परिवेश उपलब्ध है। उद्यमियों को इसका लाभ उठाना चाहिए।
इस मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान उद्यमी संजीव अरोड़ा, मनोज, उर्मिला, राजबहादुर, सांसद प्रतिनिधि एवं पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एसडीएम विपिन द्विवेदी, अग्रणी जिला प्रबंधक अरुणेश कुमार आदि मौजूद रहे।



उद्यमियों ने साझा किए अनुभव
मौके पर मौजूद उद्यमियो ने अपने अनुभव, आईं शुरुआती कठिनाइयों, वर्तमान परिदृश्य को लेकर अपने अनुभव भी साझा किए। उद्यमी जेपी जायसवाल ने कहा कि 2014 के बाद निवेश परिदृश्य में क्रांतिकारी सुधार हुए हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरी है। इससे उद्यमी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार, बैंक, प्रशासन आदि से भरपूर सहयोग मिल रहा है।


ये करेंगे 10 करोड़ से अधिक का निवेश
जनपद में 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वाले प्रमुख उद्यमियों में श्री शक्ति एसोसिएट्स, उत्कर्ष फीड, मां दुर्गा फ्लोर मिल, स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन, गणपति सॉल्वेंट उद्योग, वंशी फूड, श्याम बेवरेजेज शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कुल 313 एमओयू शामिल है। जो पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य पालन, टेक्निकल एजुकेशन, पर्यटन, मेडिकल एजुकेशन, उद्यान और एमएसएमई से संबंधित हैं। इन सभी का सम्मिलित निवेश 930 करोड़ रुपये का है।

तहसील सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
देवरिया सदर तहसील सभागार में लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के चौथे संस्करण के उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी के माध्यम से 10 लाख करोड़ रुपये की 14 हजार निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इससे उत्तरप्रदेश में 34 लाख से अधिक लोगोंं को रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार नवीन त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय, नागेंद्र सिंह, सुमंत चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


 

उपायुक्त उद्योग, खुशबू सिंह ने कहा कि जिले में 930 करोड़ का निवेश जीबीसी के लिए तैयार है। संबंधित उद्यमियों ने भूमि आदि से जुड़ीं औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया है। कई उद्योग स्थापित भी हो चुके हैं। जिले में निवेश के लिए हस्ताक्षर किए गए एमओयू धरातल पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। कुल 313 एमओयू अलग-अलग विभागों की ओर से हस्ताक्षरित किए गए हैं।

उद्यमी जेपी जायसवाल ने कहा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से जिले में निवेश का माहौल बन रहा है। धरातल पर औद्योगिक इकाइयों को स्थापित करने के लिए कार्य हो रहा है।

उद्यमी विजय कुशवाहा ने बताया कि निवेशकों को अनुकूल माहौल मिलेगा तो वे आएंगे ही। इस समय सरकार का रुख सकारात्मक है। उद्यमियों के लिए यह बड़ा अवसर है।

उद्यमी निखिल श्रीवास्तव ने कहा कि पिछली बार ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में लखनऊ जाना हुआ था। सरकार की ओर से प्रदेश व जिले में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगे, इसके लिए सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

उद्यमी नारद मुनि राजभर ने कहा जैतपुरा में साल्वेंट प्लांट लगाने की तैयारी कर रहे हैं। 30 से 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। इसमें धान के ब्रान से तेल बनाया जाएगा।

वहीं, उद्यमी  अंजली श्रीवास्तव ने बताया कि धन आएगा तो जिले का विकास होगा। महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिलाओं को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed