फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   invalid wine caught

ट्रक से शराब की बड़ी खेप पकड़ी

Sun, 07 Feb 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
invalid wine caught
ट्रक से शराब की बड़ी खेप पकड़ी
विज्ञापन

एसओजी और रामपुर कारखाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता
सोनीपत से मुजफ्फरपुर ले जाने की थी तैयारी, पांडेयचक में पकड़ा गया ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसओजी और रामपुर कारखाना थाने की पुलिस ने सोनीपत से मुजफ्फरपुर जा रहे एक ट्रक में लगे टिश्यू पेपर के बंडल के पीछे छिपाकर ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित शराब की बड़ी खेप को पकड़ा। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

रविवार को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने एसओजी और रामपुर कारखाना पुलिस की संयुक्त टीम की ओर से की गई कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पांडेय चक चौराहे के पास शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर एसओजी व रामपुर कारखाना पुलिस की टीम ने एक ट्रक को पकड़ा। तलाशी में वाहन में लदे टिश्यू पेपर के बंडल के पीछे छिपाकर कर विभिन्न पेटियों में कई एमएल की शराब की शीशियां बरामद की गईं। तस्कर शराब को सोनीपत से बिहार के मुजफ्फरपुर ले जाने की तैयारी में लगे थे। इसी दौरान पांडेय चक चौराहे पर ट्रक को पकड़ लिया गया। इसमें करीब 38 लाख की शराब थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मो. तारिफ निवासी मजिदपुरम थाना कोतवाली जनपद हापुड़ तथा अफरोज निवासी मसूरी जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों तस्करों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा लगे होने से तस्कर अब इन मार्गों से वाहन ले जाने से बच रहे हैं तथा बीच के रास्तों का प्रयोग कर रहे हैं। एसपी ने बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed