फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   interogate in balika grih kand

बालिका गृहकांड : सीबीआई ने डाक्टर और 10 संवासिनियों से की पूछताछ

Thu, 25 Feb 2021 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
interogate in balika grih kand
बालिका गृहकांड : सीबीआई ने डाक्टर और 10 संवासिनियों से की पूछताछ
विज्ञापन

देवरिया। चर्चित बालिका गृहकांड में सीबीआई की टीम ने बृहस्पतिवार को डॉक्टर और अल्पवास गृह में रह चुकीं 10 संवासिनियों से पूछताछ की। सीबीआई ने सवाल किया और उनका बयान दर्ज किया। संचालिका की गतिविधियों के बारे में जानकारी लेने के साथ ही बालिका गृह के माहौल के बारे में पूछताछ की गई।
शहर के सिंचाई विभाग के डांक बगले में सुबह सीबीआई के निरीक्षक ने एक-एक कर संवासिनियों को बुलाया था। सभी को तय समय से पहुंचने के लिए कहा गया था। खास बात तो यह थी कि पूछताछ के बाद महिलाओं को अलग-अलग रास्ते से भेज दिया जा रहा था, ताकि एक दूसरे बात न कर सकें। टीम ने विभिन्न थानों की रहने वाली महिलाओं और युवतियों से पूरे दिन भर पूछताछ की। संचालिका और अधीक्षिका के क्रियाकलाप और व्यवहार के साथ ही आने जाने वालों के बारे में पूछताछ कर बयान दर्ज किया। बालिका गृह में जाने वाले एक डाक्टरों से करीब दो घंटे तक पूछताछ की गई। चिकित्सक भी अल्पवास गृह में निवास करने वाली बालिकाओं का इलाज और जांच करते थे। सीबीआई की पूछताछ में उन्होंने पूरी जानकारी दी है।
विज्ञापन

अभी कई लोगों से सीबीआई करेगी पूछताछ
देवरिया। शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालिका गृह से 5 अगस्त 2018 को तत्कालीन एसपी रोहन पी कनय के आदेश पर 23 संवासिनियों मुक्त कराया था। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण सीबीआई ने लखनऊ में 30 अगस्त 2019 को मुकदमा दर्ज किया था। सीएम की सख्ती के बाद मामले की जांच एसआईटी से भी कराई गई थी। मामले की जांच कर रही सीबीआई के दो सदस्य जिला मुख्यालय पहुंच कर बालिका गृह की कुंडली खंगालने में जुटे हैं। सूत्रों की मानें तो अभी सीबीआई को कई लोगों का बयान दर्ज करना है। सीबीआई लोगों को बुलाने के लिए थाने के माध्यम से नोटिस भेज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed