{"_id":"6a4fef63498b6476b8008ca7","slug":"intentional-attack-on-two-youths-deoria-news-c-208-1-deo1023-186529-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दो युवकों पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दो युवकों पर जानलेवा हमला
Fri, 10 Jul 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के डीहा बसंत गांव में बृहस्पतिवार को खेत में डीजल लेकर जा रहे दो युवकों पर पहले से घात लगाए युवकों ने चाकू और डंडे से हमला कर दिया। हमले में दोनों युवक घायल हो गए।
आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष ने बरियारपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कुशहरी निवासी गोलू यादव और डीहा बसंत निवासी मैनुल अंसारी डीजल लेकर खेत जा रहे थे।
आरोप है कि रास्ते में पहले से मौजूद तीन युवकों ने उन्हें घेर लिया और चाकू और डंडे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के जुटने पर हमलावर भागने लगे। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद