फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Intensive checking campaign in the city, 124 e-challans issued, six vehicles seized

Deoria News: शहर में सघन चेकिंग अभियान, 124 का ई-चालान, छह वाहन सीज

Sat, 21 Mar 2026 03:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Intensive checking campaign in the city, 124 e-challans issued, six vehicles seized
देवरिया। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 124 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 6 वाहनों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह ने यातायात पुलिस टीम के साथ बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, सुभाष चौक, गोरखपुर ओवरब्रिज और मालवीय रोड समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर जांच अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सड़क किनारे वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले बस, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर विशेष नजर रखी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस प्रमाणपत्र के अभाव, बिना हेलमेट बाइक चलाने और तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बस स्टैंड क्षेत्र में कई वाहनों की जांच के बाद नियम तोड़ने वालों का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष चौक पर विशेष अभियान के तहत ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर भी शिकंजा कसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed