फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Intensify action against quacks and non-standard hospitals: DM

झोलाछाप, मानक विहीन अस्पतालों पर तेज करें कार्रवाई : डीएम

Wed, 01 Nov 2023 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Nov 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Intensify action against quacks and non-standard hospitals: DM
देवरिया। जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक सीएमओ कार्यालय के धनवंतरी सभागार में मंगलवार की देर शाम हुई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था को शासन की मंशानुरूप मजबूत करने एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने झोलाछाप एवं अपंजीकृत चिकित्सालय तथा अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ अभियान तेज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने सितंबर माह में बेहतर प्रदर्शन किया है। सीएम डैश बोर्ड में जनपद की रैंकिंग 25 है तथा ई रूपी वाउचर में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। चकियवा ढाला स्थित केंद्र और छह नॉर्मल डिलीवरी दर्ज हुई है। ऐसा ही एक अन्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सोमनाथ को बनाया जा रहा है। इस दौरान सीडीओ प्रत्यूष पांडेय, एसीएमओ डॉ. संजय कुमार, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, डीसीपीएम डॉ. राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed