फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Instructors opened front demanding regularization

Deoria News: नियमितकरण की मांग को लेकर अनुदेशकों ने खोला मोर्चा

Sat, 14 Sep 2024 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Instructors opened front demanding regularization
बीएसए को आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपते जूनियर हाइस्कूलों में तैनात अनुदेशक। स्त्रोत अनुदेशक
- बीएसए को सौंपा ज्ञापन, जिले के जूनियर हाईस्कूल में वर्ष 2013 से कार्यरत करीब 400 अनुदेशक, पूरे प्रदेश में 24781 की तैनाती
विज्ञापन

- अनुदेशकों ने ज्ञापन के माध्यम से न्यूनतम वेतनमान सहित बेसिक के समकक्ष मिलने वाली सुविधाओं को मुहैया करने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले के जूनियर हाईस्कूलों में तैनात अनुदेशकों ने न्यूनतम वेतनमान के साथ बेसिक शिक्षकों को मिलने वाली सुविधाओं की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को टाउन हाल में एकत्रित हुए। इसके बाद आठ सूत्री मांगों के ज्ञापन के साथ बीएसए से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।
अनुदेशकों ने मांगों पर जल्द से जल्द अमल करते हुए पूरा करने की मांग की। 29 सितंबर तक मांग पूरी नहीं होने पर 30 सितंबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। अनुदेशकों ने बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप अनुदेशकों को नियमित कर बेसिक शिक्षकों की तरह सुविधा मुहैया कराने की मांग की। इसी तरह नामांकित छात्र संख्या 100 से कम होने पर अनुदेशकों को हटाने या स्थानांतरित करने जैसे विधि विरुद्ध बाध्यकारी प्रस्तर को संशोधित करते हुए ऐच्छिक प्रक्रिया लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

इसी तरह कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को कला शिक्षा, कंप्यूटर, शिक्षा उद्यान एवं फल संरक्षण विषय की पुस्तकें उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा विषय के अनुदेशकों को जिले में ब्लाक व्यायाम शिक्षक, जिला व्यायाम शिक्षक के रूप में नियुक्त करने, शिक्षकों की भांति सवैतनिक चिकित्सकीय अवकाश प्रदान करने, महिला अनुदेशकों को सीसीएल की सुविधा देने, आयुष्मान योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

29 सितंबर तक मांग नहीं पूरी होने पर विवश होकर प्रदेश के करीब 24781 अनुदेशक लखनऊ में जोरदार धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला मंत्री रविंद्र मणि त्रिपाठी, मुकेश राय, सुनील कुमार, अंशु मणि तिवारी, संजय कुमार गौतम, अजीत कुमार आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed