फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Instructions given to get the dam repaired before the flood

Deoria News: बाढ़ से पहले बांध दुरूस्त करा लेने के दिए निर्देश

Sun, 31 May 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 31 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to get the dam repaired before the flood
चनुकी। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शनिवार को लार ब्लाॅक के खरवनिया बंधे का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बाढ़ खंड विभाग द्वारा बंधे पर कराए जा रहे पिचिंग कार्य को देखा तथा अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
पिंडी से लेकर खारवनिया तक 1300 मीटर बंधे पर पक्का बोल्डर से स्लोप लगाकर पिचिंग का कार्य कराया जा रहा है।
इसकी लागत 7.5 करोड़ है। शनिवार की सुबह करीब 10 बजे डीएम बंधे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से कहा कि बाढ़ आने से पहले कार्य मजबूती से पूर्ण हो जाना चाहिए। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड राधेश्याम प्रसाद, सहायक अभियंता उपेंद्र प्रसाद, अवर अभियंता सोनू कुमार आदि मौजूद रहे। पिंडी के ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर से घाघरा नदी के समीप जाने वाले छवर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed