{"_id":"66620f4d0981906f450c8c76","slug":"instructions-for-disposal-of-loan-recovery-cases-of-banks-deoria-news-c-208-1-deo1004-127232-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बैकों के ऋण वसूली मामलों के निस्तारण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बैकों के ऋण वसूली मामलों के निस्तारण के निर्देश
Fri, 07 Jun 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया देवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत 13 जुलाई की सफलता के लिए सभी बैंक प्रबन्धकों व फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर बैकों के ऋण वसूली मामलों का निस्तारण किया जाना हैं जिसके लिए वे अधिक से अधिक संख्या में मामलों को चिह्नित करें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव और अपर जिला व सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि सभी बैंक प्रबन्धक, बैंक में नोडल अधिकारी नियुक्त करें। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत में लगने वालें मामलों का चिह्नांकन एवं निस्तारण बड़े पैमाने पर किया जा सके। सचिव ने कहा कि लोक अदालत की सफलता के लिए व्यापाक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के लिए पोस्टर, बैनर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से लोगों को जागरूक करें।
बैठक में मुख्य रूप से यूपी-बडौदा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, श्रीराम फाइनेंस आदि बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।