फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   instructed to prepare an action plan

Deoria News: कार्ययोजना तैयार करने का दिया निर्देश

Sat, 06 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 06 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
instructed to prepare an action plan
ब्लॉक के 38 गांवों को बनाए गए हैं मॉडल गांव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज 2 के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में होने वालों कार्यों को लेकर शनिवार को ब्लॉक सभागार में जिला पंचायत राज अधिकारी ने माडल ग्राम पंचायतों के प्रधान, पंचायत सेक्रेटरी व पंचायत सहायकों के साथ बैठक की। जिसमें आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना तैयार किए जाने का निर्देश दिया।

बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य कराकर ओडीएफ प्लस माडल ग्राम बनाने के लिए चयनित राजस्व ग्रामों की कार्य योजना पर चर्चा की। ग्राम पंचायतों में बनने वाले रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निर्माण शासन की ओर से निर्धारित मानक व मॉडल के अनुरूप कराने की बात कही। जिला समन्वयक राजेश मणि ने व्यक्तिगत शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय की प्रगति जानी। ब्लॉक के वर्ष 2023-24 के लिए चयनित 38 माडल गांवों में खाद एवं सोख्ता गड्ढा निर्मित किए जाने के लिए कार्ययोजना भेजे जाने की बात कही। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत में समय से कार्ययोजना बनाकर कार्यालय को जमा करा दिया जाए। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सहायक विकास अधिकारी पंचायत अनिल चौबे ने ग्राम पंचायत अधिकारियों व पंचायत सहायकों को समय से कार्ययोजना जमा करने का निर्देश दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान डिंपल यादव, आदित्य पटेल, सतीश कुमार, शोभा यादव, द्विगविजय नाथ तिवारी, नंदलाल चौहान और संजय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed