{"_id":"6598431a1c2ce9b5030fae5c","slug":"inspectors-tussle-with-bjp-worker-proved-costly-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-16837-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महंगा पड़ा दरोगा को भाजपा कार्यकर्ता से उलझना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महंगा पड़ा दरोगा को भाजपा कार्यकर्ता से उलझना
Fri, 05 Jan 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकौना। थाने में तैनात दारोगा को भाजपा कार्यकर्ता से उलझना महंगा पड़ा। बृहस्पतिवार की देर शाम नरायनपुर निवासी एक भाजपा कार्यकर्ता से उलझने पर विधायक जयप्रकाश निषाद ने एसपी से दरोगा की शिकायत की। जिसके बाद एसपी ने एकौना थाने में तैनात दरोगा अखिलेश यादव को लाइन हाजिर कर दिया।
भाजपा कार्यकर्ता सत्येंद्र राव ने दरोगा पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की। एक माह पहले भी पचलड़ी के व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना में दारोगा पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप व्यापारियों ने लगाया था। बाद में एसपी के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
सचौली पटवनिया में प्रधान के बेटे के साथ पैमाइश के दौरान हुई मारपीट में दो सप्ताह तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसकी शिकायत लोगों ने पुलिस अधीक्षक से की थी, जिसके बाद आरोपियों पर केस दर्ज हुआ। आखिर कई मामलों को लेकर चर्चा में रहे दरोगा को लाइन हाजिर होना पड़ा।
विज्ञापन
कई चौकी इंचार्ज इधर से उधर
एसपी संकल्प शर्मा ने पुलिस लाइन में तैनात जयप्रकाश दूबे को मेहरौना चौकी इंचार्ज, बरहज कस्बा चौकी पर तैनात सदानंद यादव को सिविल लाइन मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज, भिंगारी बाजार चौकी पर तैनात रामलक्षण सिंह को सदर कोतवाली के गरूलपार चौकी इंचार्ज, मेहरौना चौकी पर तैनात अमित सिंह को महुआडीह के हेतिमपुर चौकी इंचार्ज, सुनील कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी भिंगारी बाजार, प्रहलाद कुमार गोंड को हेतिमपुर से लार कस्बा चौकी प्रभारी, रतन कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से वाचक पुलिस अधीक्षक, वाचक मनोज कुमार प्रजापति को अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।