फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Inspector and constable beat the young man by holding his hair

Deoria News: दरोगा और सिपाही ने युवक को बाल पकड़कर पीटा

Tue, 23 Jul 2024 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Inspector and constable beat the young man by holding his hair
बघौचघाट। थाने के दबंग दरोगा और सिपाही ने बहन के केस की पैरवी करने वाले युवक को थाने बुलाकर पिटाई कर दी। युवक ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर इसकी शिकायत की है। आरोप है कि दोनों लोगों ने मेरा बाल पकड़कर दीवार में लड़ा दिया और जमकर पीट दिया। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी प्रेम कुमार उर्फ पिंटू ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि मैं अपने मामा की लड़की के केस की पैरवी करता हूं। इसको लेकर आरोपी मेरे खिलाफ साजिश कर फर्जी तहरीर देकर थाने पर रामप्रवेश सिपाही के माध्यम से 18 जुलाई को बुला लिया। थाने में सिपाही रामप्रवेश और एसआई लक्ष्मीनारायण ने मेरा बाल पकड़कर दीवार में लड़ा दिया और जमकर पिटाई कर दी। वहीं दरोगा मुझे गैंगस्टर में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। क्षेत्राधिकार सदर ने बताया कि इसकी हमें जानकारी नहीं है, पता कराता हूं, क्या मामला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed