फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Insects found in khadi turmeric, ban on sale

Deoria News: खड़ी हल्दी में मिले कीड़े, बिक्री पर रोक

Wed, 23 Jul 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 23 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Insects found in khadi turmeric, ban on sale
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से तीन माह पहले लिए गए खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट आ गई है। इसमें हल्दी के छह नमूने फेल पाए गए हैं। इनमें रंग की मात्रा अधिक पाई गई और कीड़े भी थे।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा (द्वितीय) विनय कुमार सहाय ने बताया कि जिन दुकानों के नमूने मिलावटी मिले हैं, उन्हें अब खड़ी हल्दी नहीं बेचने दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि सर्विलांस जांच के लिए हल्दी के नमूने लिए गए थे। शहर के अलावा भाटपाररानी, सलेमुपर सहित अन्य जगह से साबूत और ब्राडेंड हल्की के आठ नमूने लिए गए थे। इनमें से छह नमूने जांच में फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा के अनुसार, मिलावटी हल्दी के सेवन से लिवर सहित अन्य अंगों पर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि एक ब्रांडेड और एक साबूत हल्दी का नमूना जांच में खरा उतरा है। उन्होंने कहा कि खड़ी हल्दी को कीड़ों से बचाने एवं चमकदार दिखाने के लिए मिलावट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ता मिलने के कारण ठेले पर दुकान लगाने वाले ऐसी मिलावटी हल्दी का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि इससे बनाए हुए खाद्य पदार्थ का रंग अच्छा आता है। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। विभाग की टीमें लगातार दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेज रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed