{"_id":"61a7bc73917f1949d14797fd","slug":"inquiry-ordered-against-xen-and-je-regarding-corruption-charges-deoria-news-gkp4183336120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन, जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन, जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सईएन, जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के आदेश
देवरिया। बिजली निगम के अधिशासी और अवर अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मुख्य अभियंता प्रशासन को मिली है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता को जांच टीम गठित कर रिपोर्ट मांगी है।
कुछ दिन पहले मुख्य अभियंता प्रशासन पूर्वांचल बिजली निगम वितरण लिमिटेड वाराणसी को शिकायत मिली थी कि अधिशासी अभियंता राम सेवक राम और अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। शिकायत मिलने पर निगम के आला अफसरों ने गंभीरता दिखाया है। मुख्य अभियंता वितरण राजेंद्र प्रसाद ने अधीक्षण अभियंता जीसी यादव को पत्र भेजकर जांच कमेटी गठन करने को कहा है। मुख्य अभियंता ने बताया है कि जांच के लिए दो सदस्यी टीम का गठन किया जाए। इन दोनों के अलाव अन्य कर्मचारियों की भी जांच किया जाए, जो भ्रष्टाचार में संलिप्त है। इनकी गहन जांच का एक सप्ताह के भीतर जांच आख्या उपलब्ध कराई जाए, ताकि सही पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जा सके।
कोट
दोनों लोगों की जांच के लिए बहुुत जल्द दो सदस्यीय टीम का गठन कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शिकायतों के बारे में गहनता से पड़ताल की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाएगी। -जीसी यादव, अधीक्षण अभियंता