{"_id":"67e5a5758164a8885c04de4a","slug":"innocent-missing-from-outside-the-house-found-at-a-young-mans-house-in-bhatpar-rani-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-150262-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर के बाहर से लापता मासूम भाटपार रानी में युवक के घर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर के बाहर से लापता मासूम भाटपार रानी में युवक के घर मिली
Fri, 28 Mar 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर खेलते वक्त बाइक पर बैठाकर ले गया था भाई के ससुराल
सोशल मीडिया पर युवक ने बच्ची की फोटो को किया था पोस्ट
पोस्ट देख आधी रात पुलिस ने मासूम को परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय मासूम को कोतवाली पुलिस ने भाटपार रानी से बुधवार की आधी रात को कब्जे में ले लिया। एक दिन पहले खेलते वक्त मासूम को एक चालक ई-रिक्शा से सलेमपुर रेलवे स्टेशन ले गया था। वहां से एक युवक बाइक पर बैठाकर भाटपार रानी अपने घर लेकर चला गया। सोशल मीडिया के जरिये जब युवक को जानकारी मिली तो उसने कोतवाल को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और मासूम को कब्जे में लेकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार, मझौली राज नगर पंचायत के कर्बला वार्ड के रहने वाले खुर्शीद अहमद की दो वर्षीय पोती आलीजा बुधवार की सुबह घर के बाहर खेल रही थी। पुलिस के पूछताछ में पता चला मासूम खेलते हुए घर के सामने खड़े ई-रिक्शा में बैठ गई थी। कुछ देर बाद चालक आया और ई-रिक्शा लेकर रेलवे स्टेशन चल पड़ा, मगर उसे मासूम के बारे में जानकारी तक नहीं हुई।
रेलवे स्टेशन पर जब उसे दो सवारी मिले तो वह सवारी बैठाने लगा। इसी बीच किसी ने ऑटो में मासूम बच्ची होने की जानकारी दी। चालक ने बच्ची के बारे में कई लोगों से पूछा, मगर किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खेल रहे बच्चों के बीच छोड़कर सवारी लेकर चल गया।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मासूम के दादा खुर्शीद अहमद की तहरीर पर अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया था। सीओ दीपक शुक्ला, कोतवाल टीजे सिंह तथा अन्य थानों की पुलिस फोटो के माध्यम से बच्ची की तलाश की जा रही थी। बच्ची की तलाश के लिए सलेमपुर एवं अन्य थानों की पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही थी।
इस दौरान आविद अंसारी अपने दोस्त को रेलवे स्टेशन सलेमपुर पर छोड़ने आया था। उसने बच्ची को स्टेशन पर खेलते हुए देखा तो आसपास के लोगों से पूछताछ की, मगर किसी को भी बच्ची के बारे में जानकारी नहीं थी। तब आविद बच्ची को अपने साथ भाई के ससुराल टीकमपार थाना भाटपार रानी लेकर चला गया और वहां से बच्ची की पहचान के लिए फोटो फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।
पुलिस ने फेसबुक पर पोस्ट बच्ची की फोटो की पहचान कराई गई तो गुमशुदा बच्ची खुर्शीद अहमद की पोती निकली। इसके बाद सलेमपुर पुलिस आविद अंसारी के भाई के ससुराल टीकमपार थाना भाटपार रानी जाकर बच्ची को सकुशल कब्जे में लेकर थाने पर आ गई। कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि 17 घंटे के अंदर मासूम को खोजकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया।