{"_id":"66a032208090cf52290bb224","slug":"innocent-injured-after-being-hit-by-truck-condition-critical-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-131003-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से मासूम घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ट्रक की चपेट में आने से मासूम घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली गेट के सामने तेज गति से जा रहे एक ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।
भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव निवासी अनमोल शर्मा (6) वर्ष पुत्र कृष्णा शर्मा मंगलवार की शाम करीब छह बजे सलेमपुर देवरिया मुख्य मार्ग कोतवाली गेट के समीप पार कर रहा था। इसी बीच तेज गति से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
एसएसई रामचंद्र सिंह यादव ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक किशोर घायल हो गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेज दिया गया है।