{"_id":"68bc8581eeec99f5a70ca515","slug":"innocent-dies-under-suspicious-circumstances-deoria-news-c-208-1-deo1010-162611-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध हालात में मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध हालात में मासूम की मौत
Sun, 07 Sep 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। पकड़ी बाबू गांव में शनिवार को आठ वर्षीय मासूम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मां ने थाने में इसकी सूचना दी। गांव के ही कुछ लोगों पर बेटी को मारने-पीटने का आरोप लगाया।
जानकारी के अनुसार, पकड़ी बाबू निवासी तन्नू की मां सिंधु कुशवाहा पत्नी दीपक कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि गांव के ही कुछ लोग पांच सितंबर की शाम को रंजिश के चलते उसकी बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया था।
आरोपियों ने पूर्व में भी जान से मारने की धमकी दी थी। तन्नू की हालत बिगड़ने पर शनिवार की सुबह 10 बजे जब पीएचसी भाटपाररानी लेकर गई तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद