{"_id":"6607148b596f6593bf0a3387","slug":"injured-youth-died-deoria-news-c-208-1-deo1004-122330-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Sat, 30 Mar 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
होली के दिन मदीना बाजार में बाइक सवारों ने मार दी थी टक्कर
फोटो समाचार.........
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। होली के दिन शाम को मदीना बाजार में सड़क के किनारे खड़े युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में उसके सिर पर काफी गंभीर चोटें आई थीं। उसका इलाज गोरखपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां बृहस्पतिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
बघौचघाट के मलवाबार गांव निवासी दुर्गेश यादव पुत्र विंध्याचल यादव की पत्नी का इलाज मदीना बाजार के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उसी की देखभाल के लिए दुर्गेश मदीना बाजार में सड़क के किनारे खड़े होकर किसी रिश्तेदार का इंतजार कर रहे थे। तभी पथरदेवा की तरफ से तेज गति से आ रहे बाइक सवारों ने टक्कर मार दी।
दुर्गेश जमीन पर गिर पड़े, उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उनको एंबुलेंस से पथरदेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दुर्गेश की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने देर शाम दुर्गेश का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
दुर्गेश की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति की मौत के बाद पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। परिजन उसे संभालने में लगे थे।