फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   injured youth body found in room

Deoria News: बंद मकान में खून से तथपथ मिला युवक का शव

Fri, 21 Jun 2024 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
injured youth body found in room
फोटो समाचार.........
विज्ञापन

- घर पर अकेले रहता था युवक, दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को हुआ संदेह
- बेड के नीचे पड़ा था शव, सिर और पेट में मिले चोट के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के तिलौली सोहनाग गांव में बृहस्पतिवार को बंद मकान में एक युवक का शव मिला। दुर्गंध आने पर अनहोनी की आशंका में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ताला तुड़वाकर मकान के भीतर पहुंची तो एक कमरे में बेड के नीचे खून से लथपथ युवक का शव देखा। सिर और पेट पर चोट के निशान मिले हैं। प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तिलौली सोहनाग गांव निवासी उपेंद्र (25) पुत्र रामदेनी गुप्ता घर पर अकेला रहता था। उसके दो भाई मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। उपेंद्र की शादी नहीं हुई थी और माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। ग्रामीणों के मुताबिक उपेंद्र को सोमवार की शाम आखिरी बार घर पर देखा गया था। बृहस्पतिवार की सुबह उसके मकान से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट का ताला तुड़वाया और भीतर पहुंची तो एक कमरे में बेड के नीचे उपेंद्र का शव पड़ा मिला। यह देख ग्रामीण अवाक रह गए। पुलिस ने उपेंद्र के भाइयों को फोन कर इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों का कहना था कि अगर उपेंद्र बेड से गिरा होता तो पेट और सिर में इतनी गंभीर चोटें नहीं होतीं। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि घर के अंदर मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed