फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Injured Tarakeshwar also died, treatment was going on in Lucknow.

Deoria News: घायल तारकेश्वर ने भी तोड़ा दम, लखनऊ में चल रहा था इलाज

Thu, 13 Feb 2025 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 13 Feb 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Injured Tarakeshwar also died, treatment was going on in Lucknow.
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में अधेड़ की पीटकर की गई हत्या के मामले में पुलिसिया कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस नामजद हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे ही रही थी। इस बीच बुधवार को घटना में घायल दिनेश के चचेरे भाई तारकेश्वर गुप्ता ने भी एसपीजीआई लखनऊ में दम तोड़ दिया। जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी। बरवां गांव में तत्काल पीएसी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। उधर, घटना के बाद ग्रामीण पहले से ही काफी गुस्से में चल रहे थे। इधर, मामला सीएम के पास पहुंचने के बाद जब पुलिस कार्रवाई तेज हुई तो ग्रामीणों का गुस्सा कुछ कम हो गया था। अब तारकेश्वर की मौत की खबर सुन फिर से ग्रामीणों का पारा चढ़ने लगा है। खुखुंदू थाना क्षेत्र के बरवां उपाध्याय गांव में एक सप्ताह पहले बाइक तेज चलाने से मना करने पर दिनेश गुप्ता (50) की गांव के हत्यारों ने पीटकर हत्या कर दी थी। जबकि हत्यारों ने तारकेश्वर गुप्ता (40), राजू गुप्ता, राजन कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता, राहुल गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता और विशाल को मारपीट कर घायल कर दिया गया था। घटना में गंभीर रूप से घायल तारकेश्वर गुप्ता का छह दिनों से लखनऊ में इलाज चल रहा था। मंगलवार को जब बेटे आदित्य गुप्ता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर पीड़ा सुनाई तो वह तत्काल अपने फंड से इलाज कराने का आश्वासन दिए।एसपीजीआई में इलाज के दौरान तारकेश्वर गुप्ता की बुधवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

जैसे ही तारकेश्वर गुप्ता की मौत की खबर लगी। गांव पर पीएसी समेत चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। तारकेश्वर के साथ लखनऊ से पत्नी लक्ष्मी देवी और दूसरे नंबर का बेटा आदित्य शव लेकर गांव आ रहे हैं। तारकेश्वर परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed