{"_id":"66198a5b7d9ac5be6204e9f5","slug":"injured-man-died-deoria-news-c-208-1-deo1004-123292-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मार्ग दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मार्ग दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
Sat, 13 Apr 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Apr 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो- रामचंद्र यादव
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के महुआबारी-लाखोपार मार्ग पर लाखोपार गांव के पास एक दिन पूर्व बाइक की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध घायल हो गए थे। उनकी इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाटपाररानी पुलिस शुक्रवार को अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
थाने के जसुई निवासी रामचंद्र यादव उर्फ चन्नई बृहस्पतिवार को साइकिल से कहीं जा रहे थे। बेलपार के जटहावीर बाबा गांव के पास वह बाइक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें आसपास के लोग भाटपाररानी अस्पताल ले गए और परिजनों को सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शुक्रवार को भेज दिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बाइक को पुलिस को सौंप दिया।
मृतक के परिजन वीरबहादुर यादव की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। सीओ एसपी सिंह ने बताया कि अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। बाइक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
वाणिज्य कर विभाग से तीन साल पहले हुए थे सेवानिवृत्त
भाटपाररानी। रामचंद्र यादव वाणिज्य कर विभाग देवरिया में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी थे। तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अवकाश ग्रहण किया था। उनके पांच पुत्र हैं, इनमें तीन की शादी हो चुकी है। उनकी मौत के बाद पत्नी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि वीर बहादुर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है।