{"_id":"602978b48ebc3ee8fd5e4d35","slug":"injured-in-rampage-died-in-hospital-deoria-news-gkp384770020","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
भाटपाररानी। खामपार बाजार टोला में पांच दिन पूर्व शौचालय के विवाद में हुई मारपीट में घायल दिनेश गुप्ता की इलाज के दौरान लखनऊ में रविवार को मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन देर सायं तक शव का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने इस घटना में चार लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तीन को जेल भेज चुकी है।
खामपार बाजार टोला में आठ फरवरी को देर शाम शौचालय के विवाद को लेकर दिनेश गुप्ता और प्रभु दयाल गुप्ता के बीच मारपीट हो गई थी। दिनेश गुप्ता (35) और कुंजबिहारी गुप्ता (40) घायल हो गए थे। दिनेश गुप्ता को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अचेतावस्था में लखनऊ इलाज चल रहा था। रविवार को तड़के उसकी मौत हो गई। रविवार की देर सायं तक परिजन शव का इंतजार कर रहे थे। पुलिस इस घटना में चार लोगों जिसमें आलोक गुप्ता, मीना देवी, प्रभु दयाल गुप्ता और सचिन गुप्ता निवासीगण खामपार बाजार टोला के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेज चुकी है। मुख्य अभियुक्त सचिन गुप्ता फरार है। सीओ पंचम लाल ने बताया कि शाम तक शव अभी नहीं आया है। शव आते ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फरार मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।