फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Information given on soil health management and cultivation of black salt paddy

Deoria News: मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन एवं कालानमक धान की खेती की दी जानकारी

Sat, 20 May 2023 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 20 May 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Information given on soil health management and cultivation of black salt paddy
कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना में किसानों को काला नमक धान बीज का किट वितरित करते कृषि वैज्ञानिक।वि
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। कृषि विज्ञान केंद्र मल्हना में मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर शनिवार को जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्र के प्रभारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने उपस्थित किसानों को मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चर्चा के दौरान फसल अवशेष को मिट्टी में मिलाकर जैव कॉर्बन को बढ़ाने पर बल देते हुए बताया कि सूक्ष्म जीवों की बढ़वार के लिए मिट्टी में जीवांश का पर्याप्त मात्रा में होना आवश्यक है।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौंद्योगिक विश्वविद्यालय फैजाबाद के वैज्ञानिक डॉ. वीपी दूबे ने किसानों को काला नमक की जैविक विधि से खेती के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. कमलेश मीणा ने धान की नर्सरी डालने से लेकर कटाई तक के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की । उन्होंने धान की सीधी बुवाई पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अनूप प्रताप सिंह, मनजीत कुशवाहा, कैलाश, राजकुमार कौशल किशोर मिश्र, प्रभास्कर नारायण तिवारी, उषा देवी, कंचनलता, प्रह्लाद तिवारी, चंद्रशेखर सिंह आदि सहित विभिन्न विकास खंडों के 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed