फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Information given about laws for women's safety

Deoria News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानूनों की दी जानकारी

Sat, 05 Oct 2024 03:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 05 Oct 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Information given about laws for women's safety
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश व प्राधिकरण के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को सदर ब्लाक में विधान से समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को विधिक अधिकारों के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के संयुक्त निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने महिलाओं के हित के लिए, महिलाओं के कानूनी अधिकार एवं महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिंग उत्पीड़न निवारण एवं लिंग चयन और लिंग निर्धारण के निषेध पर जागरुक किया। उन्होंने लैंगिक समानता के लिए प्रावधानों का प्रचार-प्रसार एवं थर्ड जेंडर के मौलिक अधिकार तथा आपदा पीड़ित के अधिकार एवं समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976 तथा महिलाओं की सुरक्षा और कल्याण से संबंधित कानूनों के बारे में बताया। महिलाओं को नालसा की ओर से निर्मित वीडियो को प्रोजेक्टर के माध्यम से भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्राधिकरण की ओर से नामित रिर्सोस पर्सन व वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष शुक्ला एवं संत विनोबा पीजी कॉलेज की सहायक प्रवक्ता उर्वशी पचेरिया ने महिलाओं से संबंधित कानून, एसिड अटैक, दुष्कर्म, अपहरण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन, घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी। सीडब्लूसी की अध्यक्ष सावित्री राय, सामाजिक परामर्शदाता व सर्पोट स्टाफ कौशल विकास विभा पांडेय, संरक्षण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी, वन स्टाफ सेंटर प्रबंधक नीतू भारती ने महिलाओं से संबंधित विधिक जानकारी पर चर्चा की। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी गंगेश शुक्ल, एडीओ चंद्र प्रकाश मिश्र, मनीष मणि त्रिपाठी, सौरभ द्विवेदी, ब्लाक मिशन प्रबंधक लियाकत अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed