फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Increasing outbreak of chicken pox in the city

Deoria News: नगर में चिकन पॉक्स का बढ़ रहा प्रकोप, दवा वितरण की मांग

Tue, 09 May 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Increasing outbreak of chicken pox in the city
संवाद न्यूज एजेंसी भाटपार रानी। नगर में चिकन पाक्स का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस समय नगर के कई मोहल्ले इससे प्रभावित हो गए हैं। प्रभावित घरों के आसपास के लोग दहशत में हैं। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से दवा के छिड़काव व रोकथाम के लिए एहतियाती दवा आदि वितरण की मांग की है। नगर के वार्ड नंबर 5 रामपुर लिटिहा में शोएब अहमद के घर कई बच्चे इस प्रकोप से प्रभावित हो गए हैं। वे कई दिनों से पीड़ित हैं। इसके अलावा जलकल कॉलोनी, विंध्यवासिनी कॉलोनी, चिकटोली आदि मोहल्लों में भी कई घर इसके प्रभाव में है। लोगों ने बताया कि अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दवा आदि का वितरण व छिड़काव नहीं किया गया है। वार्ड के पूर्व सभासद कैलाश यादव, राजेश गुप्ता आदि ने नगर में दवा वितरण आदि की मांग की है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी भाटपार रानी इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि अभी उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed