{"_id":"57715d944f1c1b691679b20c","slug":"increased-water-level-in-ghagra-offloading-pier","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा का जलस्तर बढ़ा, घाट पर कटान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा का जलस्तर बढ़ा, घाट पर कटान
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Mon, 27 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
भागलपुर के कालीचरण घाट पर कटान करती घाघरा नदी
घाघरा नदी में पानी बढ़ने लगा है। भागलपुर के कालीचरण घाट पर कटान होने से तटवर्ती गांव के लोगों और श्रद्धालुओं की मुसीबत बढ़ती जा रही है। इससे बचाव के लिए बाढ़ विभाग के तरफ से कोई इंतजाम नहीं किया जा रहा है। भागलपुर के कालीचरण घाट पर प्रत्येक दिन सैकड़ों श्रद्घालु नदी में डुबकी लगाते हैं। नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण घाट पर कटान शुरू हो गया है। इसकी शिकायत लोगों ने बाढ़ विभाग के अफसरों से की। बावजूद इसके कटान को रोकने के लिए अफसरों के तरफ से कोई पहल नहीं किया जा रहा है। अगर समय रहते कटान को नहीं रोका गया तो श्रद्घालुओं को हादसे का शिकार होना पड़ सकता है।
इसके अलावा प्राचीन हनुमान मंदिर, मल्लाह बस्ती के सामने भी कटान को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहीं हाल छित्तुपुर और देवसिया गांव के सामने होने वाले कटान स्थलों का है। लोगों की माने तो विभागीय अफसरों की लापरवाही के कारण जर्जर बंधों की मरम्मत और कटान को रोकने के लिए कोई पहल नहीं किया जा रहा है। नदियों का जल स्तर बढ़ने से लोगों को बाढ़ से होने वाली बर्बादी की चिंता सता रही है। बाढ़ विभाग के जेई ने बताया कि कालीचरण घाट पर हो रहे कटान की जानकारी अफसरों को दी गई है। बजट मिलने के बाद ही बंधों की मरम्मत या बचाव का इंतजाम किया जाएगा।