फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Increased beds in medical college, there will be no problem in dialysis

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में बढ़े बेड, डायलिसिस में नहीं होगी दिक्कत

Thu, 01 Jun 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 01 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Increased beds in medical college, there will be no problem in dialysis
मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस सेंटर में बढ़े बेड।संवाद
एक सप्ताह में हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव व सामान्य मरीजों की वेटिंग समाप्त हो जाएगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस के लिए आठ बेड बढ़ गए हैं। इन बेडों पर बुधवार से डायलिसिस भी शुरू हो गई है। इससे मरीजों को अब इंतजार नहीं करना पड़गा, वहीं एक सप्ताह के अंदर हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव व सामान्य मरीजों वेटिंग समाप्त हो जाएगी। इसके लिए उन्हें सूचना भी दी जा रही है।
मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस सेंटर में बेड कम होने से प्रतीक्षा सूची बढ़ गई है, जिससे मरीजों को प्राइवेट और महानगरों की ओर रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें एक बार डायलिसिस के लिए 2500 से 3500 रुपये कीमत चुकानी पड़ती है, वहीं आने-जाने में सात से आठ सौ रुपये खर्च होते हैं, जिससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कत होती है। मार्च माह में बेड बढ़ाने की स्वीकृति मिली। इसके बाद आठ बेड पर बुधवार को डायलिसिस शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

------------
मोबाइल से मरीजों को दी जा रही सूचना
डायलिसिस के लिए सामान्य 60 और हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव के 25 मरीज इंतजार रहे हैं। उन्हें बेड नहीं मिल पा रहा है। अब आठ बेड बढ़ने के बाद बुधवार से वेटिंग के मरीजों को मोबाइल पर बेड उपलब्ध होने की सूचना दी जा रही है, ताकि उन्हें डायलिसिस कराने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
एक शिफ्ट में 18 बेड पर डायलिसिस की सुविधा
किडनी की बीमारी से पीड़ित लोगों को डायलिसिस के लिए मेडिकल कॉलेज में मात्र दस बेड था। इसमें एक हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव मरीज के लिए था। प्रतिदिन तीस मरीजों की डायलिसिस होती है। अब एक शिफ्ट में 18 बेड पर डायलिसिस होगी। इसमें 15 बेड सामान्य मरीजों तथा तीन बेड हेपेटाइटिस सी पॉजिटिव के मरीजों के लिए है।

------------
डायलिसिस सेंटर में बेड की संख्या बढ़ा दी गई है। अब एक साथ 18 मरीजों के डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है। मरीजों को राहत होगी, उन्हें इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

-डॉ. एचके मिश्रा सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed