फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   incomplete project

Deoria News: कार्यदायी संस्थाओं ने दिए झटके, ड्रीम प्रोजेक्ट अटके

Wed, 01 Mar 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
incomplete project
33 बड़े प्रोजेक्ट दिसंबर 22 में ही होने थे पूरे, मनमाने तरीके से बढ़ा दिया काम पूरा कराने का समय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बजट होने के बाद भी समय सेे 50 लाख रुपये के काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं। वित्तीय वर्ष बीतने जा रहा है। कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही के कारण जनपद में 33 बड़े प्रोजेक्ट तय समय पर पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं। इसके चक्कर में कुछ परियोजनाओं का बजट भी बढ़ गया है। कार्रवाई से बचने के लिए कुछ कार्यदायी संस्थाओं ने काम पूरा करने के समय में मनमानी तरीके से बदलाव भी कर दिया है। इतना ही नहीं कुछ जगहों पर खामियां भी पाई गईं हैं। ऐसे लापरवाह अफसरों से सीडीओ ने जवाब तलब किया है। ये सभी परियोजनाएं दिसंबर 22 तक पूरी हो जानी थीं।
जनपद में 33 प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जिनका बजट 50 लाख रुपये से अधिक है। इनमें 14 लोक निर्माण विभाग, पैक्स पेड, श्रम सहकारी लिमिटेड, उप्र आवास विकास परिषद, सीएंडडीएस आदि विभागों के हैं। सबसे गंभीर बात तो यह है कि कमी छिपाने के लिए यूपी प्रोजेक्ट काॅरपोरेशन लिमिटेड ने 19 निर्माण पूरा होने की तिथि में हेरफेर कर दिया है। कारण यह कि अभी कुछ दिन पहले सीडीओ ने इस मामले को पकड़ा है।
विज्ञापन

साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट उसरा तय तिथि में हेरफेर
नगर पालिका परिषद का देवरिया- रुद्रपुर मार्ग पर साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का कार्य चल रहा है। करीब सात करोड़ की लागत से बनने वाडे प्लांट के लिए 2018 में भूमि खरीदी गई थी। इसे अक्तूबर 2022 में पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन लापरवाही के कारण कार्य अभी तक पूूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 हेल्थ वेलनेस सेंटर
जनपद में यूपी सिडको को 27 हेल्थ वेलनेस सेंटर के निर्माण कराने की जिम्मेदारी मिली है। सभी सेंटरों को फरवरी 2023 में पूरा बन जाना चाहिए था। पर अभी तक किसी भी जगह पर निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।

गो संरक्षण केंद्र सुरौली
गो संरक्षण केंद्र सुरौली का निर्माण लोक निर्माण विभाग करा रहा है। इसे फरवरी माह के पहले पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक अधूरा है। इसके लिए बजट पूरा जारी कर दिया गया है।

13 मंजिला पुलिस हॉस्टल
पुलिस लाइंस के पास जिले के सबसे ऊंचे भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसे 2022 में ही बनकर तैयार हो जाना चाहिए था लेकिन अभी तक कार्य अधूरा है। भवन में बिजली, फाटक, रंगाई का कार्य अधूरा है।

मोहन सेतु बरहज बरहज के सरयू नदी पर मोहन सेतु का निर्माण
27 फरवरी 2014 को स्वीकृति मिलने के बाद पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया। इस पर 9557.38 लाख की लागत से 39 खंभों पर करीब 1200.08 मीटर लंबा, 7.5 मीटर चौड़ा और 11.33 मीटर ऊंचाई वाला पुल बनाया जाना है। धीमी गति से हुए कार्य के कारण पुल का निर्माण पूरा नहीं हुआ और बजट भी बढ़ गया है।


कोट
50 लाख रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट की प्रगति धीमी होने के कारण जिम्मेदार से जवाब तलब करते हुए शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यूपी प्रोजेक्ट काॅरपोरेशन ने 19 प्रोजेक्ट का काम पूरा होने के समय में हेरफेर करने के मामले में बांड को तलब किया गया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
-रवींद्र कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed