फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the investigation, 17 samples of sweets were not found according to the standard

Deoria News: जांच में मानक के अनुरूप नहीं मिले मिठाई के 17 नमूने

Thu, 18 May 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
In the investigation, 17 samples of sweets were not found according to the standard
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने की 40 नमूनों की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को विभिन्न तीन स्थानों से 40 नमूने लिए। एफएसडब्ल्यू वैन (सचल खाद्य प्रयोगशाला) में जांच के दौरान मिठाई सहित 17 नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले। दुकानदारों को जांच रिपोर्ट की जानकारी दी गई और उन्हें खाद्य पदार्थ के गुणवत्ता में सुधार लाने का निर्देश दिया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम रुद्रपुर के भभौली चौराहे पर पहुंची। जहां विभिन्न खाद्य पदार्थों के 15 नमूनों की जांच की गई। इसमें छेना मिठाई, लड्डू के दो-दो, डोडा बर्फी, काली मिर्च व टाफी के एक-एक नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। इसके बाद टीम इंदूपुर पहुंची। वहां भी खाद्य पदार्थों के 15 नमूनों की जांच की गई। इसमें कराची हलवा, मिल्क केक के एक-एक, लड्डू व छेना के दो-दो नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले। इसके बाद टीम गौरी बाजार पहुंची, जहां विभिन्न खाद्य पदार्थों के 10 नमूनों की जांच की गई। इसमें छेना, नारियल लड्डू, मालमोहन, कलाकंद के एक-एक नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। इन स्थानों पर मौके पर ही दुकानदारों को जांच रिपोर्ट की जानकारी दी गई। वहीं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए। एफएसडब्ल्यू वैन के साथ खाद्य विश्लेषक प्रीति चौबे तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार त्रिपाठी, संदीप कुमार श्रीवास्तव, श्रीराम भारत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
एफएसडब्ल्यू वैन के साथ विभाग की टीम ने रुद्रपुर के भभौली, इंदूपुर व गौरीबाजार में खाद्य पदार्थों के 40 नमूनों की जांच की। इसमें 17 नमूने मानक के अनुरूप नहीं मिले। दुकानदारों को गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश चंद्र पांडेय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed