फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the Amitabh Thakur case, a miscellaneous petition has been filed against six officers, including an ADG.

Deoria News: अमिताभ ठाकुर मामले में एडीजी समेत छह अफसरों के खिलाफ प्रकीर्ण वाद दाखिल

Sat, 10 Jan 2026 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
In the Amitabh Thakur case, a miscellaneous petition has been filed against six officers, including an ADG.
देवरिया। सामाजिक कार्यकर्ता और आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए एडीजी समेत छह वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ देवरिया सीजेएम कोर्ट में प्रकीर्ण वाद दाखिल किया गया है। यह वाद आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारी सिंहासन चौहान की तरफ से प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन

वादकारी पक्ष की तरफ से अधिवक्ता प्रवीण द्विवेदी, राहुल गुप्ता, श्रीप्रकाश पांडेय और सचिंद्रनाथ साहनी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी कानून के प्रावधानों के विपरीत की गई है और इसमें सत्ता व प्रशासनिक दबाव का दुरुपयोग हुआ है। याचिकाकर्ता सिंहासन चौहान की तरफ से अदालत से मांग की गई कि इस अवैध कार्रवाई के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए। वाद में यह भी कहा गया है कि गिरफ्तारी के दौरान संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ, जिससे एक स्वतंत्र नागरिक की व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित हुई। पिछले साल दिसंबर में पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर को शाहजहांपुर में ट्रेन से गिरफ्तार किया गया था। तब से वह देवरिया जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उनका इलाज पीजीआई लखनऊ में हुआ।
विज्ञापन

प्रकीर्ण वाद में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश, पुलिस कमिश्नर लखनऊ अमरेंद्र सेंगर, डीसीपी पश्चिमी लखनऊ विश्वजीत श्रीवास्तव, थाना तालकटोरा के इंस्पेक्टर विनीत सिंह, एसीपी लखनऊ कुलदीप दूबे और अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद को आरोपी बनाया गया है। न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए याचिका स्वीकार कर ली है और संबंधित थाने से पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed