फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In the afternoon the nomination Mnbod, cut evening ticket

दोपहर में मनबोध ने नामांकन किया, शाम को कट गया टिकट

Thu, 09 Feb 2017 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 09 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
In the afternoon the nomination Mnbod, cut evening ticket
samajwadi party symbol bicycle
देवरिया। समाजवादी पार्टी ने जिले में एक और विधायक का टिकट काट दिया है। यह तब हुआ है जब सलेमपुर सुरक्षित सीट से प्रत्याशी विधायक मनबोध प्रसाद नामांकन कर कलेक्ट्रेट से लौट रहे थे। उसी समय लखनऊ में पार्टी नेतृत्व ने उनकी जगह विजयलक्ष्मी गौतम को टिकट थमा दिया। पार्टी के इस निर्णय के बाद जिले की सियासत एक बार फिर गरम हो गई है।
विज्ञापन


जिले की सात में से पांच विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के विधायक रहे। बरहज के विधायक प्रेम प्रकाश सिंह का टिकट पहले ही काट दिया गया था। उनकी जगह पीडी तिवारी प्रत्याशी बनाए गए। शेष चारों विधायक टिकट पाने में कामयाब हुए हैं। सलेमपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से विधायक मनबोध प्रसाद को टिकट मिलने का वहां के कार्यकर्ता विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन


कई जगहों पर उनका पुतला भी फूंका गया। यह क्रम चल ही रहा था कि बृहस्पतिवार की दोपहर बाद उन्होंने नामांकन कर दिया। उनके नामांकन कर लौटने के कुछ देर बाद ही सूचना आई कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उनका टिकट काट दिया है। भाजपा से टिकट कटने के बाद बगावत कर चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में लगीं विजय लक्ष्मी गौतम को सपा ने टिकट दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जिले की सियासत में एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। इस बाबत विजय लक्ष्मी गौतम से बात हुई तो उन्होंने कहा कि सपा ने उन्हें सलेमपुर सुरक्षित सीट से टिकट दिया है। विधायक मनबोध प्रसाद से बात नहीं हो पाई। इससे यह पता नहीं चल सका कि वह चुनाव मैदान में रहेंगे या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed