{"_id":"6914d80db91bd95bc30cee68","slug":"in-the-400-meter-race-babli-of-deoria-was-defeated-by-sunaina-of-maharajganj-deoria-news-c-208-1-deo1009-167777-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 400 मीटर दौड़ में देवरिया की बबली को महराजगंज की सुनैना ने हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 400 मीटर दौड़ में देवरिया की बबली को महराजगंज की सुनैना ने हराया
Thu, 13 Nov 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में ऊँची कूद में प्रदर्शन करती खिलाड़ी, फोटो: जागरुक
देवरिया। तीन दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालिका वर्ग के 400 मीटर में महराजगंज की सुनैना ने देवरिया की बबली को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। ओवरआल दिनभर कुशीनगर के खिलाड़ियों का दबदबा देखा गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाटपाररानी के विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कुशीनगर की टीम कबड्डी एवं समूहगान में महराजगंज को शिकस्त देकर विजेता बनी। अंताक्षरी में देवरिया ने कुशीनगर को हराकर जीत दर्ज किया।
400 मीटर के दौड़ में कुशीनगर के आजाद ने महराजगंज के शहजाद को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 400 मीटर में महराजगंज की सुनैना ने देवरिया की बबली को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग के संपन्न खेलों में 600 मीटर दौड़ में देवरिया के शिवसागर प्रथम, महराजगंज नौशाद द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
लंबी कूद में देवरिया के कितबुद्दीन ने लंबी छलांग लगाते हुए कुशीनगर के आयुष को हराकर प्रथम स्थान पर रहे। गोला क्षेपण में कुशीनगर के शिवम गुप्ता प्रथम एवं देवरिया के शुभम मिश्रा द्वितीय स्थान पर रहे। बास्केटबॉल और कबड्डी में गोरखपुर की टीम ने कुशीनगर व देवरिया को हराकर जीत दर्ज किया।
फुटबाल में कुशीनगर ने देवरिया को नजदीकी मुकाबले में हराकर विजेता बनी। शतरंज में देवरिया ने गोरखपुर को मात देकर विजेता जीत दर्ज किया। जूनियर के बालिका वर्ग के खेलों में गोला क्षेपण में गोरखपुर की अंशिका कुशीनगर की पूजा को पीछे छोड़ते हुए विजयी रहीं। देवरिया की आतिया ने अपने प्रदर्शन को कायम रखते हुए लंबी कूद में गोरखपुर की अंजलि को पीछे छोड़ा। साथ ही 600 मीटर दौड़ में कुशीनगर की हसीना को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान पर रहीं।
गोरखपुर ने बास्केटबॉल में कुशीनगर और खो-खो में महराजगंज को पराजित कर जीत दर्ज किया। देवरिया ने फुटबाॅल में कुशीनगर और शतरंज में गोरखपुर को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। जूनियर बालिका के बैडमिंटन सिंगल मैच में कुशीनगर और डबल मुकाबले में महराजगंज को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
तीरंदाजी व्यक्तिगत में देवरिया कि रुकसाद विजेता बनी। मिक्स में देवरिया विजेता एवं टीम इवेंट में गोरखपुर विजेता रही। वालीबॉल, टेबल टेनिस में देवरिया विजेता रही। हॉकी में कुशीनगर विजेता एवं देवरिया उपविजेता रही। योगा बालक एवं बालिका में देवरिया विजेता रही। इसके पूर्व बीएसए देवरिया शालिनी श्रीवास्तव एवं नोडल खेल बीईओ भलुअनी सत्य प्रकाश कुशवाहा ने सभी अतिथियों का स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक संजय कुमार सिंह, बीईओ देवमुनी वर्मा, विनयशील मिश्र, उपेंद्र भारती, गोपाल मिश्रा, प्रभात चन्द राय, जया राय, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक संजीव कुमार दूबे, गंगतेश्वर सिंह, भारती, रंजय पांडेय, संजय माैजूद रहे।