फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In sanitation, or else action will

गांवों में सफाई करें, वरना होगी कार्रवाई

Mon, 04 Apr 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 04 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
In sanitation, or else action will
स्वच्छता अभियान
देवरिया में प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान को झटका लग रहा है। गांवों में तैनात अधिकांश सफाई कर्मचारी गांवों में साफ सफाई न कर जिला मुख्यालय पर घूमते नजर आ रहे हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों के इस लापरवाह रवैये को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को पत्र लिखकर सख्त चेतावनी जारी की है। 
विज्ञापन


जिले के 1190 ग्राम पंचायतों में कुल 2178 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। महज 38 पद खाली हैं। सफाई कर्मचारियों की अच्छी खासी संख्या होने के बावजूद गांवों की साफ सफाई नहीं हो पा रही है। गांवों में सार्वजनिक जगहों पर कूड़े का ढेर और गंदगी सच्चाई बयां कर रही है।
विज्ञापन


डीपीआरओ डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि सफाई कर्मचारी अपने तैनाती स्थान पर कार्य न करते ह़ुए बिना सहायक विकास अधिकारी पंचायत की अनुमति के ही विकास भवन परिसर में प्राय: घूमते नजर आते हैं। जो अत्यंत निंदनीय है। एडीओ पंचायत को निर्देश दिया है कि ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों से सफाई नियमित रूप से कराएं। इसकी समीक्षा करें। उनका पेरोल प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में उपलब्ध करा दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed