फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In our own masters Spai

अपनी मर्जी के मालिक हुए सपाई

Fri, 10 Feb 2017 10:47 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 10 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
In our own masters Spai
कलेक्ट्रेट गेट पर सपाइयों और पुलिस में धक्कामुक्की और काफी नोंकझोंक हुई। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कायदे-कानून को ताक पर रखते हुए शुक्रवार को भी सपाई मर्जी के मालिक बन गए। विधायक गजाला लारी के साथ नामांकन करने पहुंचे समर्थक बैरिकेडिंग खोलकर कचहरी गेट पर पहुंचे और पुलिस से जोर-आजमाइश की। मूकदर्शक पुलिस सब कुछ देखती रही।
विज्ञापन


नामांकन कक्ष में पांच की जगह 15 दाखिल हो गए। कुछ बैकडोर से भी पहुंचे थे। गुरुवार को भी नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई थी। फिर भी पुलिस ने कोई सबक नहीं लिया। शुक्रवार की दोपहर अचानक सिविल लाइंस का नजारा बदल गया। रामपुर कारखाना विधानसभा से सपा प्रत्याशी गजाला लारी नामांकन करने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट की तरफ बढ़ीं।
विज्ञापन


कचहरी चौराहे पर इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने केवल पांच लोगों को अंदर जाने की इजाजत दी। हमेशा की तरह सपाई पुलिस की नहीं सुने। सैकड़ों समर्थक नारेबाजी करते हुए पुलिसकर्मियों को धक्का देकर आगे बढ़ गए। सपा के पदाधिकारी भी पीछे कहां रहते। भीड़ का वह भी हिस्सा हो लिए। मुख्य गेट पर कई दिनों से धक्कामुक्की खा रहे सीओ शितांशु कुमार की जगह ट्रेनिंग सीओ संभाल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नीतिश श्रीवास्तव चंद पुलिसकर्मियों के साथ खड़े थे। मुख्य गेट पर पहुंचते ही सपा नेता पुलिस के साथ जोर-आजमाइश करने लगे। सपाई अंदर जाने की जिद पर थे। इंस्पेक्टर नीतिश ने केवल पांच लोगों को अंदर जाने की इजाजत दी। गजाला लारी समर्थक, प्रस्तावक सहित अंदर दाखिल हुईं। पुलिस का दावा था कि अंदर सिर्फ पांच लोग दाखिल हुए। लेकिन हकीकत इससे अलग थी। नामांकन के दौरान रिटरनिंग ऑफिसर के कमरे में संख्या दोगुनी हो गई। पुलिस का खुफिया तंत्र भी फेल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed