फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   in medical college lack of doctors

मेडिकल कॉलेज में गंभीर रोगों के चिकित्सक नहीं

Fri, 13 May 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
in medical college lack of doctors
मेडिकल कॉलेज में गंभीर रोगों के चिकित्सक नहीं
विज्ञापन

हृदय, न्यूरो, यूरो, नेफ्रो आदि के डॉक्टर न होने से मरीजों को होना पड़ रहा परेशान
इलाज का समुचित इंतजाम न होने से रेफर कर दिए जाते हैं मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ चिकित्सकों का अभाव मरीजों को खल रहा है। यहां हृदय रोग, न्यूरो सहित कई रोगों के चिकित्सक नहीं होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। इससे बड़े शहरों की ओर रुख करना पड़ रहा है। वहां उनके अधिक दाम चुकाकर इलाज कराने की मजबूरी है। हृदय रोग के सामान्य मरीजों का इलाज फिजीशियन कर रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज का अक्तूबर 2021 को लोकार्पण होने के बाद फरवरी 2022 से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी शुरू हो गई। लोगों को उम्मीद थी कि अब उन्हें सभी सुविधाएं मिलेंगी और इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। लेकिन छह माह बाद भी लोगों को समुचित सुविधा नहीं मिल रही है। हृदय रोग सहित कई रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है, वहीं, संसाधनों का अभाव है। इससे गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जा रहा है। वहीं, हृदय रोग के सामान्य मरीजों का फिजीशियन इलाज करते हैं। ओपीडी में हृदय रोग के हर रोज औसतन बीस से पचीस मरीज आते हैं। इनडोर से तकरीबन पांच गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। वहीं, इमरजेंसी में एक दिन में लगभग दस से पंद्रह मरीज आते हैं, जिसमें अधिकतर को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाता है। पहले जिला अस्पताल में जिला अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. यूडी त्रिपाठी की तैनाती थी। हृदय रोगियों के लिए आईसीयू बना था। उसके बाद डॉ. राकेश पांडेय की तैनाती हुई लेकिन मेडिकल कॉलेज के निर्माण के समय आईसीयू ध्वस्त हो गया। साथ ही डॉ. पांडेय का स्थानांतरण हो गया। उसके बाद किसी की तैनाती नहीं हुई। वहीं, संसाधनों का अभाव है। इसके अलावा न्यूरो, यूरो, नेफ्रो सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी होती है। उन्हें गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी सहित अन्य महानगरों की ओर रुख करना पड़ता है या निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे मरीजों को मेडिकल कॉलेज का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

इन मरीजों का नहीं हो रहा इलाज
देवरिया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है, जिससे मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। इसमें हृदय रोग, न्यूरो, नेफ्रो, गैस्ट्रो के अलावा कई अन्य गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है, जिससे मरीजों व तीमारदारों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जांचों की नहीं है व्यवस्था
देवरिया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल कुछ महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा नहीं है। यहां एमआरआई, ईको, ट्रोपोलीनआई, इंडोस्कोपी, थायराइड सहित कई प्रमुख जांच की व्यवस्था नहीं है।

कोट
हृदय रोग सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की अभी तैनाती नहीं है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी पद नहीं है। मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कार्य किए जा रहे हैं।
- डॉ. राजेश कुमार बरनवाल,
प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed